{"_id":"5c291f80bdec2256a03b6e53","slug":"81546198912-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसडीए ने रंजीत सागर झील में उतारी रेस्क्यू बोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएसडीए ने रंजीत सागर झील में उतारी रेस्क्यू बोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। लखनपुर सरथल विकास प्राधिकरण (एलएसडीए) की ओर से रविवार को रंजीत सागर झील में रेस्क्यू बोट डालने का काम शुरू किया गया। दोपहर बाद तक जहां एक बोट को क्रेन की मदद से झील में उतार दिया गया, वहीं क्रेन दलदल में फंसने के कारण दूसरी बोट रविवार को नहीं उतारी जा सकी।
जानकारी के अनुसार यह रेस्क्यू बोट रंजीत सागर झील में रेस्क्यू आपरेशन के दौरान काम में लाई जाएंगी। झील में पर्यटन का विस्तार करते हुए पर्यटन विभाग और वन विभाग की ओर से पहले ही नाव उतारी जा चुकी हैं जिसकी सवारी का लुत्फ लेने के लिए पर्यटक रोजाना पहुंचते हैं। गौरतलब है कि झील में नहाने के दौरान कई बार हादसे पेश आए हैं, जिसमें लोगों की जान चली गई। ऐसे में झील में रेस्क्यू बोट होने पर बचाव का कार्य करने में मदद मिलेगी।
नए साल का स्वागत करने पुरथू किनारे उमड़ेंगे उत्साही युवा
परिंदों की चहचहाट बढ़ने से पर्यटकों का आगमन भी पुरथू किनारे बढ़ने लगा है। वर्ष के अंतिम दिन नए साल के स्वागत के लिए पुरथू किनारे बढ़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुरथू की खूबसूरती को निहारने के साथ ही झील और यहां के परिंदों का भी विहंगम नजारा ले सकेंगे। बसोहली के अलावा आसपास के इलाकों से भी उत्साही युवकों के यहां पहुंचने की संभावना है।