{"_id":"57489dd14f1c1be849690985","slug":"80-child-disease-caused-contaminated-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 बच्चों की बीमारी का कारण बना दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 बच्चों की बीमारी का कारण बना दूषित पानी
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 28 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अठारह मई को कठुआ जिले के घाटी गांव में अपर प्राइमरी स्कूल के 80 बच्चों के बीमार होने की एक बड़ी वजह दूषित पानी निकल कर आई है। जिला प्रशासन द्वारा जांच के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पानी को ही बीमारी की वजह बताया है, लेकिन इस मामले के एक अन्य पहलू से पर्दा उठना अभी बाकी है। एफएसएल लैब में जांच के लिए भेजे गए खाने के सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि जांच कमेटी पानी और स्कूल में पड़े राशन की जांच रिपोर्ट को ही अंतिम मान रही है, जबकि पके हुए खाने के सैंपल पुलिस ने मौके पर जाकर भरे थे, जिन्हें एफएसएल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जांच कमेटी के सदस्यों में शामिल मुख्य चिकित्सा अधिकारी बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कमेटी ने रिपोर्ट फाइनल कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्कूल के किचन से दाल और चावल समेत मसालों के सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि पानी ही बच्चों के बीमार होने का कारण रहा। इस रिपोर्ट को मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच कमेटी ने जब स्कूल में दौरा किया था तो पानी में भी बदबू आ रही थी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने साफ किया कि उस दिन पकाए गए खाने केसैंपल जांच कमेटी ने नहीं भरे थे। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह भीहै कि आखिर जांच कमेटी नेपके खाने के सैंपल भरने से परहेज क्यों किया।
बड़ी बात यह है कि मामला सामने आने के बाद अमर उजाला ने स्कूल के हेडमास्टर अंग्रेज सिंह से बात की थी तो उन्होंने भी साफ कहा था कि रोंगी की दाल जो बच्चों को परोसी गई थी उसे कुक को उबालने के लिए एक दिन पहले ही दे दिया गया था।
सिटी थाना प्रभारी एसएस जोहल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही पके खाने के सैंपल अपने स्तर पर भर लिए थे, जिन्हें एफएसएल लैब में जांच के लिए भेज दिया गया था। कुछ ही दिनों में रिपोर्ट मिल जाएगी जिसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।