फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   अभिमन्यु के सामने होगी सार्थक और विकास की चुनौती

अभिमन्यु के सामने होगी सार्थक और विकास की चुनौती

विज्ञापन
अभिमन्यु के सामने होगी सार्थक और विकास की चुनौती
आदित्य कृष्ण पंगोत्रा
विज्ञापन

कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही आठवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 प्रतियोगिता तीन दिन के विश्राम के बाद वीरवार को शुरू होगी। क्वार्टर फाइनल में पहला मुकाबला लगातार तीन बार की विजेता टीम साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर का सामना इस सीजन की टॉप टीम एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच होगा। क्लब की साख बचाने के लिए इन टीमों के खिलाड़ी पूरा जोर लगाएंगे। साबी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अभिमन्यु और विकी को रोकने का काम जहां सार्थक और विकास को करना होगा, तो साबी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अंकित और रजत को अंकुश जैसे हरफनमौला खिलाड़ी के साथ एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब के धाकड़ बल्लेबाज शेख आलम और सूफियान को रोकने का भार होगा। ऐसे में इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, यह निश्चित है।

तीन बार के विजेता साबी क्रिकेट क्लब के बाद पास अभिमन्यु और विकी जैसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक इस सीजन में रनों की बरसात की है। टीम की बल्लेबाजी इन दोनों ही बल्लेबाजों पर निर्भर करती है। अभिमन्यु ने इस सीजन के तीन लीग मैच में शानदार 107 रन बनाए हैं, जबकि विक्की ने भी शानदार बल्लेबाजी की है। गेंदबाज अंकित चौधरी और रजत किसी भी ओवर में विकेट लेने में माहिर हैं। दोनों ने ही शानदार गेंदबाजी करते हुए संयुक्त रूप से छह विकेट हासिल किए हैं। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली के पास अंकुश जैसा हरफनमौला खिलाड़ी है, जिसने बल्ले और गेंद के साथ कमाल दिखाया है। अंकुश ने दो मैचों में बल्लेबाजी करते हुए एक अर्द्धशतक के साथ कुल 85 रन बनाए हैं और एक विकेट भी लिया है। रन देने के मामले में वह बहुत ही कंजूस गेंदबाज है। दिल्ली के पास सूफियान और शेख आलम जैसे बल्लेबाजी भी हैं, जो समय पर किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं। दोनों ही अपने सर्वाधिक स्कोर के तौर पर 43 और 49 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में टीम के पास सार्थक और विकास जैसे गेंदबाज हैं, जो रन देने के मामले में कंजूस हैं, पर विकेट लेने के मामले में धाकड़। अंकुश को मिलाकर दोनों ही गेंदबाजों ने अब तक प्रतियोगिता में सात विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed