फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   मढ़ीन डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर फिर शुरू होगा आंदोलन

मढ़ीन डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर फिर शुरू होगा आंदोलन

विज्ञापन
मढ़ीन डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर फिर शुरू होगा आंदोलन
हीरानगर। मढ़ीन डिग्री कॉलेज कस्बे के नजदीक बनाने को लोगों ने फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। क्षेत्र के लोगों ने इस मांग को लेकर पहले भी करीब डेढ़ महीने तक धरना दिया। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद लोगों ने कुछ समय के लिए इसे स्थगित कर दिया। अब फिर इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिव देव सिंह व मक्खनी बंद्राल ने बताया इस गांव के नाम पर बनने वाले डिग्री कालेज को कस्बे से दूर बनाया जा रहा है। इसे लेकर पहले भी संघर्ष किया है। अब फिर से सरकार को जगाने के लिए संघर्ष शुरू करेंगे। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कस्बे के पास करीब 700 कनाल भूमि है। डिग्री कालेज वहां बनाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी मिले। 13 पंचायतों के सरपंचों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र डीसी को सौंप रखा है। मगर लोगों की मांग की अनदेखी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए लोग जल्द आंदोलन शुरू करने वाले हैं। पहले शांतिपूर्ण तरीके से धरना देंगे अगर फिर भी मांग पूरी नहीं की गई तो सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed