{"_id":"4ef82435cb19f8a0af5b8dfbf324ae7d","slug":"55-year-old-man-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में 55 साल का व्यक्ति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में 55 साल का व्यक्ति जख्मी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
वीरवार को नेशनल हाईवे पर पठानकोट से कठुआ की ओर आ रही बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
वीरवार दोपहर खरोट मोड़ के नजदीक जेकेएसआरटीसी की बस (जेके 02 वाई0482) स्कूटी (एचपी38डी 4169) से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी ,जिससे हादसा पेश आया है।
विज्ञापन
हादसे में हिमाचल के नूरपुर निवासी पचपन वर्षीय शविंदर सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने फौरन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन