{"_id":"5772d30c4f1c1b576179ab1e","slug":"531-vehicles-arrived-in-jk","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में पहुंचे 531 लंगर वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में पहुंचे 531 लंगर वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ्ा यात्रा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न राज्यों से सेवादार भोले बाबा की भक्ति में रमते हुए रिसायत में प्रवेश कर रहे हैं। पांच जून से शुरू हुआ लंगर कमेटियों का सिलसिला और तेज हो गया है। लंगर सामग्री से भरे 531 वाहन मंगलवार तक राज्य में दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने के लिए लखनपुर से लेकर बाबा बर्फानी के द्वार तक लंगर कमेटियों ने डेरा डाल लिया है। दो जुलाई से यात्रा शुरू हो जाएगी। इस दौरान बाबा के भक्तों को तरह-तरह के पकवान खिलाए जाएंगे। भक्तों के लिए मुफ्त दवाओं और ठहरने की व्यवस्था भी लंगर कमेटियां करती हैं।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के डीसी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि लंगर सामग्री लिए 531 वाहन राज्य में दाखिल हो चुके हैं। लंगर वाहनों को जल्दी क्लीयरेंस के लिए विशेष काउंटर बनाया गया है। एक जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए विशेष चैनल खोल दिया जाएगा ताकि उन्हें टोल कटवाने के लिए इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
अटल सेतु से होकर भी पहुंचेंगे बाबा के भक्त : अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार एक नया रूट भी उपलब्ध रहेगा। अटल सेतु से होकर भी श्रद्धालु रियासत में दाखिल होकर बाबा बर्फानी के दरबार जा सकते हैं।
श्रद्धालु अब तक सिर्फ लखनपुर से होकर ही आते थे। हालांकि, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं को हाईवे से ही आने की सलाह देता है, लेकिन बसोहली में अटल सेतु के सक्रिय होने से पंजाब सहित हिमाचल से आने वाले श्रद्धालु सीधे उधमपुर तक पहुंच सकेंगे।
ऐसे में पुलिस ने इस रूट पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है। अटल सेतु से होकर महानपुर, बिलावर, रामकोट होते हुए श्रद्धालु सीधे उधमपुर पहुंच सकते हैं। वहीं, ट्रैफिक विभाग ने साफ किया है कि धार रोड से श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें हाईवे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच ही आगे बढ़ना होगा।