{"_id":"5bdf5634bdec226970457b47","slug":"51541363252-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी के दूर दराज इलाकों में एक फुट तक बर्फबारी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी के दूर दराज इलाकों में एक फुट तक बर्फबारी,
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला के उच्च पर्वतीय इलाकों में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। भंडार, गुट्टू, रौलका, छत्रगलां समेत नुकनाली के पहाड़ों पर भारी हिमपात हुआ। इन इलाकों में एक फुट तक बर्फ की चादर बिछ जाने की सूचना है। कैलाश कुंड के नजदीक भी भारी हिमपात की जानकारी मिली है। छत्रगलां टॉप पर भी बर्फ के फाहे गिरने से तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। खराब मौसम के कारण बनी-भद्रवाह सड़क निर्माण कार्य पर भी ब्रेक लग गया।
डंडी गुट्टू और रौलका से सटे पहाड़ बर्फ से सफेद हो गए हैं तो वहीं भंडार और हिमाचल से सटी सीमा पर गढ़ माता मंदिर के नजदीक भी अच्छी बर्फबारी दर्ज हो गई है। लोहाई मल्हार के दूरदराज इलाकों में भी सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज हो गई है। लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जिले के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला भी जारी रहा। सर्दियों के आगाज के साथ ही लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
कठुआ में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनी में दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री तो वहीं न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलावर और बसोहली के इलाकों में भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।