{"_id":"5abe9c564f1c1bd7618b49fd","slug":"51522441302-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनाने में देरी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड बनाने में देरी के विरोध में प्रदर्शन
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। राशन कार्ड बनाने में हो रही देरी पर हीरानगर में लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता रमेश कुमार ने कहा कि विभाग को नए राशन कार्ड जारी करने थे, लेकिन करीब दो साल से चल रही इस प्रक्रिया के बाद अभी लोगों को राशन कार्ड नहीं मिले हैं। नए राशन कार्ड में कौन किस श्रेणी में है, यह स्पष्ट नहीं है। इससे राशन वितरण में धांधली हो रही है। विभाग की तरफ से जो फॉर्म डिपो वालों के पास भेजे गए हैं, उसमें बहुत गलतियां हैं, जिन्हें ठीक कराने के लिए अगर कोई विभाग कार्यालय जाता है तो यह कर वापस भेज दिया जाता है। उन्हें कह दिया जाता है कि इंटरनेट बंद है, इसलिए काम नहीं हो सकता। पिछले दो महीनों से लोग यही सुन रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर लोगों को राशन कार्ड नहीं दिए गए तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। प्रदर्शन में केसी भगत, रमेश चंद्र, केवल कुमार, शामलाल, कृष्ण चंद, धर्मपाल आदि शामिल थे।