फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दियालाचक में दुकानदारों ने खुद हटवाया अतिक्रमण

दियालाचक में दुकानदारों ने खुद हटवाया अतिक्रमण

Sat, 31 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
दियालाचक में दुकानदारों ने खुद हटवाया अतिक्रमण
हीरानगर। वीरवार को दियालाचक में दुकानदारों को दी गई चेतावनी के बाद शुक्रवार को लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। जिला भर में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत यहां भी चेतावनी दी गई थी कि या तो वे स्वयं इसे हटा लें, अन्यथा प्रशासन कार्रवाई को अंजाम देेगा। दुकानदारों ने शुक्रवार सुबह ही इसे हटाने का काम शुरू कर दिया। देर शाम तक यह काम चलता रहा। दुकानों के आगे बनाए शेड खोले गए। रेहड़ी फहडी वालों ने भी जगह खाली कर दी। ऐसे लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिन्होने पक्के खोखे लगाए थे। शाम तक लगभग पूरे बाजार से अतिक्रमण को लोगों ने खुद ही हटा लिया। प्रशासन को सहयोग करने वाले दुकानदारों ने यह मांग भी की कि रेहड़ी फड़ी लगा कर दो वक्त के खाने का प्रबंध करने वाले लोगों के बारे में सोचा जाए। उन्हें काम करने के लिए जगह दी जाए, जहां सब मिलकर कर काम कर सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed