{"_id":"5be3e739bdec226993578f1e","slug":"41541662521-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व के चलते बाजार में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व के चलते बाजार में रौनक
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलावर। दीपावली त्योहार के चलते उपजिला के सभी बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। बिलावर मुख्य बाजार में ज्यादातर ग्राहकों को खरीदारी करते देखा गया। मंगलवार सुबह से ही मुख्य बाजार बिलावर में ग्राहकों की रौनक लगना शुरू हो गई और यह शाम तक लगातार जारी रही। उप जिला के पहाड़ी इलाकों में बिलावर मुख्य बाजार ही ऐसा माध्यम है, जहां से पहाड़ी इलाका मछेड़ी, लोहाई, मल्हार, बदनोता और अन्य कई गांवों से लोग खरीदारी करते हैं। मिठाई और पटाखों के स्टालों, पर ग्राहकों ने खूब खरीदारी की और फल विक्रेताओं की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल रही। दीपावली पर्व पर और अन्य त्योहारों के चलते आने वाले दिनों में भी मुख्य बाजार बिलावर में रौनक देखने को मिल सकती है। ब्यूरो