फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नौकरी के लिए प्रमाण पत्र नहीं कर रहे काम, स्टेट सब्जेक्ट की मांग कर रहे विभाग

नौकरी के लिए प्रमाण पत्र नहीं कर रहे काम, स्टेट सब्जेक्ट की मांग कर रहे विभाग

Tue, 27 Mar 2018 10:35 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के लिए प्रमाण पत्र नहीं कर रहे काम, स्टेट सब्जेक्ट की मांग कर रहे विभाग
कठुआ। सरकार की तरफ से जारी प्रमाण पत्र वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी युवाओं को नौकरी दिलाने में काम नहीं आ रहे हैं। केंद्र की भर्तियों में जेएंके सरकार का प्रमाण पत्र मान्य है, पर राज्य में ऐसा नहीं हो रहा है। जिस भी विभाग में भर्ती आती है, तो फार्म रिजेक्ट कर दिए जा रहे हैं। संबंधित विभाग की तरफ स्टेट सब्जेक्ट की मांग की जाती है, लेकिन सरकार की तरफ से स्टेट सब्जेक्ट अभी तक जारी नहीं किए जाने से युवकों को परेशान होना पड़ रहा है। ये बातें वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के राज्य महासचिव ने वीरवार को कठुआ में मासिक बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमेटी की तरफ से स्थायी नागरिकता की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने उससे पूर्व राहत के लिए बच्चों को प्रमाण पत्र दिए, ताकि उन्हें नौकरी में मदद मिल सके। राज्य में कोई भी विभाग अपनी भर्ती में इस प्रमाण पत्र को नहीं ले रहा है। हाल ही में आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती हुई लेकिन उनके प्रमाण पत्र मान्य नहीं किए गए। विभाग ने केवल स्टेट सब्जेक्ट वाले युवाओं के आवेदन ही मान्य किए हैं। ऐसे में उनके साथ हो रही इस नाइंसाफी के लिए सरकार ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न भर्तियों में तो उनका प्रमाण पत्र मान्य है, लेकिन राज्य में ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे में केेंद्र सरकार को चाहिए कि वह राज्य सरकार से प्रमाण पत्र को मान्य करने को कहे, ताकि उनके बच्चे भी नौकरी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि अगर स्टेट सब्जेक्ट के आधार पर ही आवदेन मान्य होंगे, तो भर्ती के दौरान ही साफ कर दिया जाए कि फार्म रिफ्यूजियों के लिए नहीं है। यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो उग्र रुख अपनाने के लिए मजबूर होंगे। बैठक के दौरान विभिन्न स्थानों से आए रिफ्यूजियों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed