{"_id":"61fadbc4539a38770f2ee512","slug":"40-sheep-died-in-suspicious-condition-kathua-news-jmu2530622157","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में 40 भेड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में 40 भेड़ों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कंडी क्षेत्र के बरवाल गांव में संदिग्ध अवस्था में 40 भेड़ों की मौत हो गई है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान एक बाद एक हो रही भेड़ों की मौत को लेकर पशुपालक परिवार की चिंता बढ़ गई है।
पशुपालक अब्दुल जब्बार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि के बाद से उसकी भेड़ों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ जो थम नही रहा है। एक के बाद एक भेड़ की मौत से उसे अब तक करीब दो लाख का नुकसान हो चुका है। पशुपालक के अनुसार पहली भेड़ की मौत के बाद उन्हें लगा कि उनकी भेड़ की मौत ठंड लगने से हुई है। लेकिन इसके बाद भेड़ों की लगातार हो रही मौत के बाद अब उन्हें किसी अज्ञात बीमारी की आशंका हो रही है।
वहीं स्थानीय सुरजीत सिंह जसरोटिया ने भेड़ों की इस तरह हो रही मौत की जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत के बाद आसपास के पशुपालक भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर भेड़ों की मौत किसी संक्रामक बीमारी के कारण हुई है तो उनके मवेशियों को भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने भेड़ों की इस तरह हुई मौत से पशुपालक को हुए नुकसान का प्रशासन से मुआवजा देने के साथ इसकी जांच कराने की मांग की ताकि आसपास रहने वाले अन्य मवेशियों को सुरक्षा दी जा सके।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला भेड़ पालन अधिकारी डॉ सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी देर शाम को मिली है। जिसके कारण आज घटना स्थल पर नहीं जाया जा सका है। वीरवार सुबह विभाग की टीम घटना स्थल पर जाएगी और भेड़ों की मौत के कारणों को जानने का प्रयास किया जाएगा।