फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   380 families of Kathua will get new houses, Lieutenant Governor will lay the foundation stone today

Kathua News: कठुआ के 380 परिवारों को मिलेंगे नए मकान, उपराज्यपाल आज करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
380 families of Kathua will get new houses, Lieutenant Governor will lay the foundation stone today
कठुआ। जिले में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सरकार ने बड़ी राहत योजना की घोषणा की है। बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं में अपनी जिंदगी भर की कमाई से बनाए घर गंवा चुके 380 चिह्नित परिवारों को अब सरकार की ओर से नए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इस परियोजना का शिलान्यास मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने ऐसे 380 परिवारों को चिह्नित किया है जिनके मकान पूरी तरह नष्ट हो गए थे। इन सभी मकानों का निर्माण एचआरडीएस संस्था की ओर से करवाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक तीन बीएचके मकान के निर्माण पर लगभग नौ लाख रुपये की लागत आएगी। कुल 380 मकानों के निर्माण पर लगभग 34 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान उन परिवारों को प्राथमिकता दी गई जिनके पास अपनी जमीन उपलब्ध थी लेकिन वे बेहद गरीब होने के कारण अपने घर दोबारा बनाने में पूरी तरह असमर्थ थे। एचआरडीएस एनजीओ प्रत्येक प्रभावित परिवार को नौ लाख रुपये की लागत से मकान बनाकर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने इस परियोजना को जिले के लिए एक बड़ी मदद बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अपना मकान बनाने के लिए पर्याप्त राशि नहीं थी उनकी दुश्वारियां अब काफी हद तक कम होंगी। डीसी ने विशेष रूप से जोर दिया कि यह पहल गरीब परिवारों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आएगी। खासकर सर्दी के मौसम में जब उन्हें ठंड से बचने के लिए सुरक्षित आशियाने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed