फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   31 Haj pilgrims will depart from the district, training given

Kathua News: जिले से 31 हज यात्री होंगे रवाना, दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
31 Haj pilgrims will depart from the district, training given
कठुआ। हज कमेटी जम्मू-कश्मीर ने हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। यात्रियों को केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण, जम्मू कश्मीर के जिला प्रभारी कठुआ, सांबा और जम्मू के मोहम्मद यूसुफ की ओर से दिया गया। इसमें 26 यात्रियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
जिले के कुल 31 यात्री हज के लिए रवाना हो रहे हैं। इनके लिए आज का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण जिला प्रशासन की देखरेख में रखा गया था। मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से कुल 3600 यात्री इस बार यात्रा के लिए रवाना किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मो. यूसुफ ने हज यात्रा के संबंध में सऊदी सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए सामान के बारे में जानकारी दी। साथ ही हैंड बैग व बुकिंग लगेज में रखे जाने वाले सामान के बारे में भी यात्रियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा की पहली फ्लाइट 29 अप्रैल को दिल्ली से जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed