फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   23 beneficiaries with disabilities were given Niramaya Health Cards.

Kathua News: 23 दिव्यांग लाभार्थियों को निरामया हेल्थ कार्ड बांटे

विज्ञापन
23 beneficiaries with disabilities were given Niramaya Health Cards.
कठुआ। कठुआ प्रशासन ने जिले के 23 बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को निरामया हेल्थ कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त राजेश शर्मा ने लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

यह योजना ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, बौद्धिक दिव्यांगता और बहु-दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है।
जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी कठुआ वरुण चौधरी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत व्यापक लाभ दिए जाते हैं।
इनमें ओपीडी के तहत दवाएं, पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक टेस्ट शामिल हैं। इसके अलावा गैर-बीमार दिव्यांगों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, निवारक दंत सेवाएं, अस्पताल में भर्ती भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed