फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   चार रन से जीता खन्ना क्रिकेट क्लब

चार रन से जीता खन्ना क्रिकेट क्लब

विज्ञापन
चार रन से जीता खन्ना क्रिकेट क्लब
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही आठवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग दौर सोमवार को संपन्न हो गया। लीग दौर का आखिरी मुकाबला खन्ना क्रिकेट क्लब पंजाब और बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र के बीच में खेला गया। खन्ना क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और मैच हार गई।
विज्ञापन

मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खन्ना क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ने शानदार अर्धशतक बनाया और 50 गेंदों में 51 रन बनाए। इस पारी में उन्होने आठ चौके लगाए। सोनी ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 15 गेंदों में 20 रन बनोए। बालाजी क्रिकेट क्लब की ओर से हेमंत ने दो और रोहित ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन टीम आखिर के ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं की पाई और चार रन से मैच हार गई। टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। बालाजी क्रिकेट क्लब की ओर से हिम्मत ने 26 और मयंक ने भी 26 रन बनाए। खन्ना क्रिकेट क्लब की ओर से जॉन ने एक और अमन ने दो विकेट हासिल किए। हिमांशु को मैच में अर्द्धशतक बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed