फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   हरियाणा ने पंजाब को छह विकेट से दी शिकस्त

हरियाणा ने पंजाब को छह विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
हरियाणा ने पंजाब को छह विकेट से दी शिकस्त
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही आठवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ने खन्ना क्रिकेट क्लब, पंजाब को छह विकेट से मात दी। दूसरे मुकाबले में स्टेडियम इलेवन कठुआ ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट क्लब को मात देकर अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।
विज्ञापन

दिन का पहला मुकाबला खन्ना क्रिकेट क्लब, पंजाब और हरियाणा क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर खन्ना क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज हरियाणा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों के आगे खुलकर नहीं खेल पाए। टीम के बल्लेबाज योगेश योगी ने 23 रन और जॉन ने 19 रनों का योगदान दिया, जबकि हरियाणा क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्षित ने तीन और योगेश कुमार ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से दीपक पुनिया ने शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 32 गेंदों में 51 रन बनाए, अखिल ने उनका साथ दिया और 21 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। खन्ना क्रिकेट क्लब की ओर से हरप्रीत ने दो विकेट और अमन और योगेश ने एक-एक विकेट हासिल किया। अखिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का दूसरा मुकाबला स्टेडियम इलेवन कठुआ और कुरुक्षेत्र क्रिकेट क्लब की टीम के बीच खेला गया। कुरुक्षेत्र के गेंदबाज रिकी के 5 विकेट भी टीम की हार को नहीं बचा सके। अकेले उन्हें छोड़कर कोई भी गेंदबाज शानदार गेंदबाजी नहीं कर पाया और कठुआ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से प्रशांत ने शानदार 43 रन बनाए। रिकी ने 29 रनों का योगदान दिया।

कुरुक्षेत्र की ओर से रिकी ने 3 ओवर में 12 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। विशाल ने और हेमंत ने एक-एक विकेट हासिल किया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट क्लब की ओर से कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया और एक-एक विकेट गिर गए। इससे टीम दबाव में आई और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 134 रन ही बना पाई। टीम की ओर से हेमंत ने 36 और रोहित ने 35 रनों का योगदान दिया, जबकि कठुआ की ओर से रोंपी और हिमांशु ने दो-दो विकेट हासिल किए। प्रशांत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed