{"_id":"6228fbd139398f2d6a7d3775","slug":"21-kundiya-maha-vishnu-yagya-started-kathua-news-jmu255417095","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 कुंडीय महा विष्णु यज्ञ का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 कुंडीय महा विष्णु यज्ञ का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। ब्रह्मलीन स्वामी श्री श्री 1008 श्री शांतानन्द जी महाराज के हीरानगर के निकट करियाडा स्थित शांति वाटिका आश्रम में 21 कुंडीय महा विष्णु यज्ञ शुभारंभ हो गया। बुधवार को यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर चल रही थी। जल भरे कलश लेकर जब महिलाएं यज्ञ स्थल पर पहुंची तो विधि विधान से यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
बैंडबाजे के साथ धूमधाम से शान्त वाटिका आश्रम से जांडी स्थित जम्दाग्नि गंगा सरोवर के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में शामिल भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जयघोष किया। महिलाएं पवित्र कलश लेकर जम्दाग्नि गंगा पहुंची और कलश में जल भरा। इसके बाद महाविष्णु यज्ञ के लिए पवित्र जल भरे कलश लेकर यज्ञ स्थल पहुंची। विधि-विधान से पूजन के बाद यज्ञ का शुभारंभ हो गया। महाविष्णु यज्ञ श्री श्री 1008 स्वामी श्री परमानंद जी सरस्वती के मार्गदर्शन में चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पूर्व एमएलसी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे। महाविष्णु यज्ञ के आयोजक स्वामी संजय शास्त्री ने बताया कि यज्ञ के आयोजन से आसपास के वातावरण का शुद्धिकरण होता है। यज्ञ स्थल में पवित्र कुंडों से निकलने वाले यज्ञ के पवित्र धुएं से आसपास के वातावरण में फैली विकृतियां दूर होती हैं।