{"_id":"5bddfb66bdec22695f5f356f","slug":"201541274470-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में बगावत के सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में बगावत के सुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नगर परिषद चुनाव के बाद कठुआ में कांग्रेस पूरी तरह से बिखरती नजर आ रही है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा द्वारा तीन अन्य पार्षदों सहित भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर को तत्काल पद से हटाने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि जब से जीए मीर ने राज्य में कांग्रेस की कमान संभाली है तभी से कांग्रेस टूटने लगी है। नैतिकता के आधार पर जीए मीर खुद इस्तीफा दें या फिर पार्टी हाईकमान तत्काल उन्हें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करे।
केवल शर्मा ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो वो भी नरेश शर्मा की तरह समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर परिषद चुनाव में भी पार्टी ने कई नेताओं को दरकिनार किया जो सही नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट अजात शत्रु शर्मा ने भी पत्रकारवार्ता कर अपनी ही पार्टी के आला नेताओं को चेतावनी जारी की थी। उन्होने साफ कहा था कि पार्टी के आला अधिकारी कार्यकर्ताओं की सुनें अन्यथा उन्हें कांग्रेस के खिलाफ ही प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
कुछ माह पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे प्रेम सागर अजीज ने भी नेकां का दामन थाम लिया था। पूर्व विधान परिषद सदस्य सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में जहां कांग्रेस जिला में सक्रिय रूप से काम करती रही है वहीं पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा के पार्टी जिला अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से ही जिला में पार्टी की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।