फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   गुड फ्राइडे पर निकाली शोकयात्रा, मानवता का दिया संदेश

गुड फ्राइडे पर निकाली शोकयात्रा, मानवता का दिया संदेश

Sat, 31 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर निकाली शोकयात्रा, मानवता का दिया संदेश
कठुआ। गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय की तरफ से प्रभु यीशु के जीवन पर झांकी निकाली गई। झांकी के माध्यम से लोगों तक मानवता का संदेश पहुंचाया गया। यह झांकी शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए बेर शेवा चर्च पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समाप्त होेने के बाद लोगों ने चर्च में प्रभु यीशु के संदेशों को सुना।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पात्रों ने प्रभु यीशु पर हुए अत्याचारों की झलक भी पेश की। यात्रा की अगुवाई करते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सावन चीदा ने कहा कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन में सच्चाई और मानवता का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने मानवता को ही माना और मानवता को ही धर्म बनाया। उन्होंने लोगों को भी यही संदेश दिया और उन्हें भी मानवता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। फादर मैथ्यू थामस ने सभी लोगों से मानवता की राह पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से ही धर्म का ज्ञाता नहीं होता। समाज में आने के बाद ही उसे धर्म के बंधन में बंधना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा धर्म मानवता का है। इस धर्म को अपनाने वाला विश्व में यश प्राप्त करता है। प्रभु यीशु ने यही संदेश मनुष्य के लिए छोड़ा है जिसे जीवन में अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। ऐसे में सबको मानवता की राह पर चलते हुए सबकों एक समान देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed