{"_id":"68a62b20e8ed7cb4db0d7dde","slug":"200-meters-of-road-was-washed-away-near-panjwari-village-pregnant-woman-was-carried-on-shoulders-and-taken-to-hospital-kathua-news-c-201-1-knt1009-123238-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पंजवारी गांव के पास 200 मीटर सड़क बही, गर्भवती को कंधों पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पंजवारी गांव के पास 200 मीटर सड़क बही, गर्भवती को कंधों पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल
Thu, 21 Aug 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
भेड़ बलोर इलाके से महिला को प्रसव के बाद घंटों पैदल सफर कर लोग चारपाई में डालकर अस्पताल पहुंचात
कठुआ। भेड़ भलोड़ पंचायत के पंजवारी गांव के पास 200 मीटर सड़क बाढ़ में बह गई। इससे भेड़ भड़ोड़ से जिला कार्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। शनिवार को जंगलोट के बागड़ा गांव में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से पला मोड़ से लेकर पंजवारी तक भेड़ भलोड़ कुल चार जगहों पर भारी मलबा आने मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं।
स्थानीय रशीद अहमद पोसवाल ने बताया कि सड़क पर बाढ़ न केवल सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया है, बल्कि कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आसपास के कई परिवार जिला प्रशासन की और से बनाएंगे पंचायत घर और हाई स्कूल भेड़ भलोड़ में राहत शिविरों में रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि पंजवारी के पास 200 मीटर सड़क पूरी बह गई है। इससे न तो विद्यार्थी स्कूल पहुंच पा रहे है और न ही शहर से आने वाले अध्यापक आ रहे हैं। हालात इतने दयनीय हैं कि विद्यार्थियों और अध्यापकों को बहते पानी को पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है।
स्थानीय पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को एक गर्भवती को चार लोगों ने कंधों पर उठाकर जिला अस्पताल तक पहुंचाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंद सड़क को बहाल किया जाए। स्थानीय लालदीन ने बताया कि सोमवार को जब जिला प्रशासन की टीम राहत शिविरों में आई तो खुद बह गई सड़क को देख चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में जल जीवन मिशन के पंजवारी गांव के नजदीक जलाशय भी बह गए हैं।