फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नए साल ने दिया निर्बाध पेयजल सप्लाई का तोहफा

नए साल ने दिया निर्बाध पेयजल सप्लाई का तोहफा

विज्ञापन
नए साल ने दिया निर्बाध पेयजल सप्लाई का तोहफा
कठुआ। जिला कठुआ के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट से उबरने के लिए जिला प्रशासन की पहली परियोजना परवान चढ़ गई है। नए साल पर लोगेट और सनयारी समेत आसपास के गांव की आबादी के लिए दशकों का सपना पूरा हो गया। अब उन्हें निर्बाध और नियमित पेयजल सप्लाई हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया ने मंगलवार को इस परियोजना का उद्घाटन किया। दिसंबर माह के आखिरी पखवाड़े में पीएचई मेकेनिकल विभाग ने ट्यूबवेल में बड़ी क्षमता की सबमर्सिबल मोटर डाल कर इसे सक्रिय कर दिया था। दरअसल सहार लोगेट में वर्ष 2011 में टयूबवेल को केंद्रीय भूजल विभाग की ओर से तैयार किया गया था जिसके बाद से ही यह टयूबवेल शुरू नहीं हो पाया था। केंद्रीय भूजल विभाग इस ट्यूबवेल को पीएचई विभाग को नहीं सौंप पाया, जिसके चलते पिछले लंबे समय से यह ट्यूबवेल लोगेट और सनयारी के लोगों के काम नहीं आ पा रहा था। जिला उपायुक्त ने सहार लोगेट के लोगों की पेयजल समस्या को देेखते हुए पीएचई विभाग के मेकेनिकल विंग को इस ट्यूबवेल को सक्रिय करने के निर्देश जारी किए, जिसके लिए अनटाइड फंड्स से राशि जारी की गई।
विज्ञापन



10 हजार गैलन क्षमता ओएचटी में पहुंची पानी की सप्लाई लोगों को मिली
सबमर्सिबल मोटर की 5000 गैलन प्रति घंटे पानी निकालने की है क्षमता,
700 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
सनियारी में 10 हजार गैलन क्षमता वाले ओवरहेड टैंक से मंगलवार से ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई शुरू करवा दी गई। इससे पहले सहार लोगेट में सक्रिय किए गए ट्यूबवेल में पीएचई मेकेनिकल विभाग ने 5000 गैलन प्रति घंटे पानी निकालने की क्षमता वाली सबमर्सिबल मोटर डाली थी। इससे लोगेट, सनियारी और आसपास के लगभग 700 से अधिक लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक इन इलाकों में लोगों को हर दूसरे या तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई हासिल होती रही है। इन लोगों को अब जरूरत अनुसार पानी उपलब्ध रहेगा और प्रतिदिन पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। पीएचई विभाग ने ट्यूबवेल से ओएचटी तक तीन इंच की पाइपलाइन पिछले 15 दिन में बिछाई, जिसके बाद नए साल से लोगों को नए ट्यूबवेल से पानी मिलना शुरू हो गया है। इससे खासकर गर्मी के सीजन में लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जसरोटा महाकाली मंदिर के श्रद्धालुओं को शौचालय की सुविधा
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से विकसित किए गए महिला और पुरुष शौचालयों का जिला उपायुक्त ने मंगलवार को उद्घाटन किया। मंगलवार और त्योहारों के दिन जसरोटा महाकाली मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। नवरात्र में हजारों की तादाद में भक्त महाकाली के दर्शनों के लिए जसरोटा पहुंचते रहे हैं। ऐसे में अब शौचालय की सुविधा मिलने से भक्तों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed