फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   भाजपा ‘फूट डालो और राज करो’ की कर रही राजनीति: कांग्रेस

भाजपा ‘फूट डालो और राज करो’ की कर रही राजनीति: कांग्रेस

विज्ञापन
भाजपा ‘फूट डालो और राज करो’ की कर रही राजनीति: कांग्रेस
कठुआ। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और भाजपा पर जम कर हमला भी बोला। कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर समाज में ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर समाज में सांप्रदायिक सौहार्द्र को तोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। संस्थापकों में दादाभाई नैरोजी और एओ ह्यूम जैसे दिग्गज शामिल रहे। कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब देश की आजादी के लिए भगत सिंह, राजगुरु, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू अंग्रेजी सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, उस समय भाजपा और उनके पुराने संगठन के लोग क्या कर रहे थे। उन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद करवाने में क्या योगदान किया, आज यह सवाल उनसे देश के हर नागरिक को पूछना चाहिए। वे उस समय भी देश में धर्म की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रहे थे। आज भी भाजपा के लोग समाज में जाति-धर्म की राजनीति कर जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। जनता सवाल कर रही है करोड़ों रोजगार के वादे का क्या हुआ, 15 लाख रुपये का क्या हुआ, दलितों-मुसलमानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमले क्यों हो रहे हैं, अच्छे दिन के वादे का क्या हुआ, लेकिन भाजपा और उसकी सरकार इन सवालों पर कोई जवाब नहीं दे रही है। अलबत्ता जाति-धर्म की राजनीति के बहाने लोगों को चुप कराने का काम कर रही है। वह लोगों को डराने का काम कर रही है, लेकिन अब लोग उसकी सच्चाई को समझने लगे हैं, जिसका जवाब हाल ही में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनता ने दे दिया है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा और लोग फिर से कांग्रेस के साथ खड़े होंगे। इस मौके पर अनिल शर्मा, पवन शर्मा, रविंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह पम्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



‘कांग्रेस ने लड़ी आजादी की जंग, भाजपा ने क्या किया?’
पार्टी के स्थापना दिवस पर पूर्व एमएलसी ने किया कटाक्ष, कहा-जनता सब समझ रही है, अब जुमलेबाजी से नहीं चलेगा काम

अमर उजाला ब्यूरो
हीरानगर। कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस हीरानगर में भी मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता समारोह में उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व एमएलसी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की जंग में हिस्सा लिया और कुर्बानियां दीं, लेकिन भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि जब जनता अंग्रेजी हुुकूमत में लाठियां-गोलियां खा रही थी, तो वह क्या कर रही थी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को नई पहचान दिलाई और भाजपा ने इस पहचान को मिटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें भले ही कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करें, लेकिन आम जनता कांग्रेस की कुर्बानियों को कभी नहीं भूल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के बाद देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाल कर दुनिया में एक ताकत के रूप में खड़ा करने में कांग्रेस की जो भूमिका रही है, उसे देश का कोई नागरिक नहीं नकार सकता। देश की तरक्की और बेहतरी के लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों का देश की आजादी की लड़ाई और देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने में कोई योगदान नहीं है, वे कांग्रेस के बारे में कुत्सा प्रचार करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार केंद्र और राज्य में बेहतर शासन देने में पूरी तरह से असफल रही है। अपनी असफलता का ठीकरा यह सरकार कांग्रेस के सर पर फोड़ कर अपनी सियासत आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब जनता इनके जुमलों को समझ चुकी है और जान चुकी है कि भाजपा झूठ का दूसरा नाम है। इस मौके पर कोट पुन्नु के सरपंच विनय शर्मा, यशपाल कुंडल, प्रवीण भगत, युगल वाली आदि ने केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed