फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दिवाली के मद्देनजर सीमा पर हाई अलर्ट

दिवाली के मद्देनजर सीमा पर हाई अलर्ट

Thu, 08 Nov 2018 01:05 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के मद्देनजर सीमा पर हाई अलर्ट

विज्ञापन
कठुआ। दिवाली से पूर्व भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट है। त्योहारों के दौरान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अमूमन सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। इस बार के हालात और भी संवेदनशील माने जा रहे हैं। जिला कठुआ में पिछले महीने सर्च आपरेशन और आतंकियों के आने की आशंका को देखते हुए सीमा पर स्थित तमाम अग्रिम चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी तरह से भीतरी इलाकों में भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायतें जारी की गई हैं। दरअसल, दिवाली जैसे बड़े पर्व पर पाकिस्तान की ओर से अक्सर सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। ऐसे में दिवाली के दौरान हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांवों के अग्रिम रक्षा घेरे को पहले से ज्यादा मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed