{"_id":"5d1fb90f8ebc3e3ca40cee34","slug":"156236005415-kathua-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह पंचायत में लोगों ने किया सड़क को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह पंचायत में लोगों ने किया सड़क को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पंचायत हल्का माह के ग्रामीणों ने गांव की सड़क समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द सड़क बनवाने की मांग की। पंचायत के पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह ने बताया कि गांव को जाने वाली सड़क की हालत दयनीय है, जिससे लोगों को रोज दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व सरपंच ने बताया कि गांव के लोग सड़क से जुड़ी समस्या को लेकर पहले भी पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता से मिल चुके हैं। वहीं विधायक के संज्ञान में भी समस्या को लाया गया है, लेकिन लोगों को आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है। ऐसे में बदहाल सड़क के चलते राहगीरों को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आने जाने वाली गाड़ियां कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों के अभिभावकों को भी डर बना रहता है। चूंकि बरसात का मौसम आने वाला है ऐसे में बदहाल सड़क पर पैदल चलना और वाहन चलाना और भी मुश्किल हो जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि पंचायत का दौरा करते हुए जल्द गांव की सड़क पर तारकोल बिछवाकर लोगों की समस्या दूर कराई जाए।