फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सिटी स्कैन कर्मचारी को अस्पताल में वापस लाने की मांग

सिटी स्कैन कर्मचारी को अस्पताल में वापस लाने की मांग

विज्ञापन
सिटी स्कैन कर्मचारी को अस्पताल में वापस लाने की मांग
कठुआ। सर्वधर्म सेवा समिति ने जिला अस्पताल से स्थानांतरित सीटी स्कैन कर्मचारी को वापस लाने की मांग की है। समिति के सदस्यों का एक दल इस मांग को लेकर जिला अस्पताल अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए समिति के युवा प्रधान कार्तिक शर्मा ने अस्पताल अधीक्षक से जिला अस्पताल में कार्यरत सीटी स्कैन कर्मचारी को वापस लाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन तकनीशियन न होने से मशीन बंद है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है और अस्पताल परिसर में 900 रुपये में होने वाला स्कैन गरीब मरीजों को बाजार में दो-ढाई हजार रुपये देकर कराना पड़ रहा है। चूंकि इस समय अमरनाथ यात्रा चल रही है और किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर उक्त मशीन की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि अस्पताल अधीक्षक ने समिति सदस्यों को आश्वासन दिया है कि मंगलवार तक स्थानांतरित कर्मचारी को अस्पताल में वापस लाने का प्रयास करेंगे। समिति ने कहा कि अगर सीटी स्कैन कर्मचारी को मंगलवार तक वापस नहीं लाया गया तो समिति अस्पताल परिसर में धरने पर उतर आएगी, जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed