फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल डयूटी पर चल रही निजी वैन पर कसेगा शिकंजा

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल डयूटी पर चल रही निजी वैन पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल डयूटी पर चल रही निजी वैन पर कसेगा शिकंजा
कठुआ। 17 जुलाई को खत्म हो रही स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के बाद यातायात विभाग सख्ती के मूड में है। स्कूलों से बच्चों को लाने और ले जाने का काम करने वाली निजी ओमनी वैन यातायात विभाग के रडार पर हैं। बिना कामर्शियल रजिस्ट्रेश्न और एलपीजी किट फिट इन वैन को विभाग ने जब्त करने और भारी जुर्माना करने की चेतावनी जारी की है। एसपी ट्रैफिक रूरल मोहन लाल कैथ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में उच्चतम न्यायालय की गाइड लाइन पहले ही आ चुकी हैं और चेतावनी देते हुए गर्मी की छुट्टी से पहले 45 ऐसी ओमनी वैन पर कार्रवाई भी की गई थी जो मानदंडों पर खरा नहीं उतर रही थीं और नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। बताया कि छुट्टी के खत्म होते ही शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी यातायात विभाग विशेष ड्राइव चलाने जा रहा है, जिसमें निजी रजिस्ट्रेशन वाली इन वैन को कामर्शियल इस्तेमाल, खासकर स्कूलों में बच्चे ले जाने और लाने पर भारी जुर्माना किया जाएगा और जब्त भी की जाएंगी। बताया कि स्कूल वैन का कामर्शियल पंजीकरण होना जरूरी है। साथ ही स्कूलों की ओर से पंजीकृत कराई गई वैन पीले रंग की होनी चाहिए। एलपीजी किट के साथ चलती पाई गई, किसी भी वैन को सड़क पर चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कामर्शियल पंजीकरण वाली वैन को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि उसमें तय सीमा से अधिक सवारियां न हों।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक रूरल ने अभिभावकों से भी अपील की है कि यदि वो इस तरह की किसी वैन का इस्तेमाल करते रहे हैं तो परेशान न हो, इसके लिए पहले ही बच्चों को लाने, ले जाने वाले वाहन को बदल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
टाटा मैजिक की छत से हटवाए जा रहे कैरियर
ग्रामीण और खासकर पहाड़ी इलाकों में चलने वाली पैसेंजर टाटा मैजिक की छत से कैरियर हटाने के लिए यातायात विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। अधिकारी ने बताया कि अक्सर पहाड़ी इलाकों में ओवरलोडिंग और अधिक सामान छत पर ले जाने से वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। लिहाजा सभी जिलों में इस अभियान को शुरू कर दिया गया है और आने वाले दिनों में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी वाहन के छत पर कैरियर नहीं होंगे।

.................
बनी, बिलावर और बसोहली में जल्द चलेगा बड़ा अभियान
बनी, बसोहली और बिलावर के पहाड़ी इलाकों में खटारा वाहनों, ओवरलोडिंग और हिमाचल पंजीकृत वाहनों की आवाजाही का भी यातायात विभाग जल्द संज्ञान लेने जा रहा है। एसपी ट्रैफिक रूरल मोहन लाल कैथ ने बताया कि इन इलाकों में सड़क संपर्क कई जगह खस्ताहाल हैं और ऐसे में ओवरलोडिंग जानलेवा साबित हो सकती है। बनी बसोहली, बिलावर, मछेड़ी, मल्हार समेत अन्य इलाकों में जल्द डीएसपी स्तर के अधिकारी कैंप कर बड़ा अभियान चलाएंगे। बिना अनुमति बनी में चल रहे हिमाचल पंजीकरण वाले वाहनों को भी मौके पर ही जब्त कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed