फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बनी के सिती हाई स्कूल में अजीब व्यवहार करने लगे दर्जनों विद्यार्थी

बनी के सिती हाई स्कूल में अजीब व्यवहार करने लगे दर्जनों विद्यार्थी

विज्ञापन
बनी के सिती हाई स्कूल में अजीब व्यवहार करने लगे दर्जनों विद्यार्थी
कठुआ। बनी के सित्ती हाई स्कूल में शुक्रवार को अजीबोगरीब हालात बन गए। यहां शुक्रवार को एक-एक कर स्कूल के दर्जनों विद्यार्थी खासकर छात्राएं अजीब व्यवहार करने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्राएं ऐसा व्यवहार कर रही थीं जैसे तड़प रही हों। कक्षा के भीतर से लेकर बाहर स्कूल के मैदान में भी विद्यार्थी जमीन पर लोटते और कांपते नजर आए। स्कूल में एक प्रकार से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

स्कूल स्टाफ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ एसडीएम बनी को सूचित किया, जिसके बाद एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया मेडिकल टीम के साथ फौरन स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला मास हिस्टीरिया का लग रहा है। मेडिकल टीम ने जांच की है और सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ पाया है। किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी शिकायत सामने नहीं आई है। इसके साथ ही बच्चों की काउंसिलिंग भी की गई है। उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से बच्चों खासकर छात्राओं के लगातार अजीब व्यवहार करने के मामले सामने आ रहे हैं। मामला शुक्रवार को और भी बिगड़ गया, जब चालीस से पचास बच्चे अचानक स्कूल में अजीब व्यवहार करने लगे। स्कूल स्टाफ के लिए भी बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल में दो से तीन लड़कियों को भी इसी तरह की दिक्कत सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें छुट्टी कर घर भेजा गया था और परिवारवाले उन्हें इलाज के लिए पठानकोट ले गए, लेकिन कोई भी बीमारी नहीं पता चल पाई।
विज्ञापन

वीरवार को भी स्कूल में देखते ही देखते दस से बारह छात्राएं ऐसे ही अजीबो गरीब हालात में चली गईं, जिन्हें नियंत्रित किया गया और परिजनों को भी सूचित किया गया। शुक्रवार को मामला और भी बिगड़ गया, जब सबसे पहले नौंवी कक्षा की एक छात्रा और उसके बाद देखते ही देखते सभी कक्षा में छात्राएं अजीब व्यवहार करने लगीं। कुछ छात्राएं नाचती रहीं तो कुछ जमीन पर लेटकर तड़पती रहीं। इस भयावह नजारे के बीच स्कूल स्टाफ भी छात्राओं को नियंत्रित करने में असहाय साबित हुआ। आखिरकार कुछ की मदद ली गई है, जिसके बाद एसडीएम बनी और मेडिकल टीम भी स्कूल में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
एसडीएम बनी और मुख्य शिक्षा अधिकारी से जानकारी मिलने के बाद मेडिकल टीम को स्कूल में भेजा गया था। टीम ने बताया कि छात्राएं अजीब व्यवहार कर रही थी, लेकिन उनमें स्वास्थ्य संबंधित कोई भी दिक्कत नहीं पाई गई है। सभी शारीरिक रूप से स्वस्थ्य हैं।
-बीएल चौधरी, बीएमओ, बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed