{"_id":"685ab20013c4af33ec04c3a9","slug":"152-patients-were-examined-in-the-free-medical-camp-of-nhpc-kathua-news-c-201-1-knt1008-121339-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एनएचपीसी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में हुई 152 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एनएचपीसी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में हुई 152 मरीजों की जांच
Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
एनएचपीसी की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर। संवाद
- फोटो : kathua
पंचायत बरमोता रौलका और दौल्का सहित आसपास के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। एनएचपीसी की सेवा दो परियोजना ने एमजेएम स्पोटर्स क्लब बरमोता के सहयोग से पंचायत घर रौलका में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें पंचायत बरमोता रौलका और दौल्का सहित आस-पास के दुर्गम क्षेत्रों के 152 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर की शुरुआत बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ठाकुर ने करवाई। उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर ग्रामीण जनता के लिए वरदान साबित होते हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। सेवा परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक आरके माथुर ने स्थानीय लोगों की सहभागिता को सराहा।
एनएचपीसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके चिन्तन ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क वितरित कीं। एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब बरमोता के अध्यक्ष अब्दुल गनी शेख ने इलाके में इस तरह के आयोजन के लिए एनएचपीसी का आभार जताया। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखने का भरोसा दिलाया।