{"_id":"5abe9b644f1c1bbe618b4a76","slug":"151522441060-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से नहीं मिला पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से नहीं मिला पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। हीरानगर के करयाड़ा गांव में दो माह से पानी की किल्लत का सामना कर रहे लोगों ने शुक्रवार को पीएचई विभाग के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क के काम के चलते जो पाइप उखाडे़ गए थे, उनको न तो ठीक किया जा रहा है, न टैंकर से पानी देने की व्यवस्था की जा रही है।
दियालाचक हीरानगर सड़क मार्ग के विस्तारीकरण के चलते लगभग दो माह पहले पाइपों को उखाड़ना पड़ा था। इसके बाद गांव में पानी की व्यवस्था खराब हो गई। प्रदर्शन में शामिल गांव के निवासी रामपाल ने बताया कि लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर उखड़ी पाईप को ठीक करने का अनुरोध किया। आज-कल करते-करते विभाग ने दो माह पूरे होने के बावजूद भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं की। गर्मी के चलते लोगों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। टैंकर के माध्यम से भी विभाग लोगों को पानी पहुंचाने में नाकाम रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द टूटी पाइपों को ठीक नहीं किया गया तो मजबूरन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द पाइपों को ठीक करने का काम शुरू करवा दिया जाएगा, जिससे पानी सप्लाई पहले की तरह शुरू हो जाएगी।