{"_id":"5c2e6919bdec22570f3488a9","slug":"141546545433-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वेतन के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वेतन के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों का वेतन कई महीने से जारी नहीं किया है। इसके कारण शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके शिक्षकों को अब तक रेगुलर नहीं किया जा रहा है। वीरवार को बसोहली ब्लाक के रहबर ए तालीम शिक्षकों का एक शिष्टमंडल जोनल शिक्षा अधिकारी अयूब भट्ट से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
शिष्टमंडल में शामिल जीवन सिंह ने बताया कि सेवाएं देने के बाद भी शिक्षक आर्थिक तंगी झेल रहे है। बसोहली ब्लाक के 161 शिक्षकों की तनख्वाह रुकी हुई है। शिक्षकों के 9 वर्ष पूरे होने के बाद उनका प्रमोशन होता है। विगत फरवरी माह से तनख्वाह न मिलने से उन्हें प्रमोशन का लाभ नहीं मिला है। जिनके पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं, उन्हें रेगुलर किया जाए। उन्होंने शिक्षकों का बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की।
प्रधान ने बताया कि वेतन न मिलने से शिक्षकों की परेशानी निरंतर बढ़ती जा रही है। उनके लिए अपने परिवारों का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। ज्यादातर शिक्षक वेतन नहीं मिलने से इस समय कर्ज के नीचे दबे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी चिंता नहीं कर रही है। जोनल शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, रोमेश सिंह, मेहर सिंह, रामपाल आदि उपस्थित रहे।