फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दिवाली पर एटीएम कैशलेस

दिवाली पर एटीएम कैशलेस

Fri, 09 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर एटीएम कैशलेस
कठुआ/बिलावर/बसोहली। इस बार दिवाली पर ज्यादातर बैंकों के एटीएम में कैस नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला भर में दिवाली के दिन अधिकतर एटीमए खाली रहे। कठुआ, हीरानगर, बिलावर, बसोहली में कई एटीएम खाली रहे और जिन एटीएम में पैसा था वहां पर लोगों को लाइनों में लग करपैसे निकालने पड़े।
विज्ञापन

हीरानगर में हालत ऐसी हो गई कि कूटा मोड़ से लेकर दियालाचक तक एक भी एटीएम में पैसे नहीं थे। दियालाचक में एसबीआई के कैश प्वाइंट से लोगों को पैसे निलवाने पड़े। इसके बाद न तो चड़वाल में और न ही राजबाग तक किसी एटीएम में पैसे थे। लोगों को दिवाली के साथ साथ गोवर्धन पूजा, भैया दूज के लिए भी खरीदारी करनी थी, लेकिन एटीएम खाली होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। बसोहली में भी ठीक-ठाक चल रही एटीएम मशीनों की हालत दीपावली का त्योहार शुरू होते ही बिगड़ गई। दीपावली पर्व के चलते बुधवार को सुबह से ही बसोहली की अधिकांश एटीएम मशीनें कैशलैस हो गई। मशीनों से पैसे न मिलने के कारण उपभोक्ता यहां-वहां भटकते दिखाई दिए। दीपावली के दिन भी लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ा। त्योहार पर लोगों को एटीएम सेे कैश न मिलने पर कसबे के अन्य एटीएम को लोग खोजते दिखाई दिए। एटीएम मशीनों में कैश न मिलने से लोगों में बैंकों के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला। उपभोक्ता अनूप शर्मा, कुलदीप कुमार, विकास दत्ता,आदि ने बताया कि हर त्योहार के दौरान लोगों को इस समस्या से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन




महानपुर में तीन दिन से एटीएम में नहीं हैं पैसे
महानपुर। तीन दिन से महानपुर के किसी भी एटीएम में पैसे नहीं हैं। खासकर दिवाली के त्योहार के दिन लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासी केवल कृष्ण, रमेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, संजीव कुमार आदि ने बताया कि दीपावली से एक दिन पहले दो एटीएम में पैसे खत्म हो चुके थे, लेकिन बैंक की तरफ से पैसे नहीं डाले गए। दीपावली के दिन भी एटीएम खाली रहे। यहां तक कि कसबे से 16 किलोमीटर दूर लगे एक अन्य एटीएम में भी पैसे नहीं थे। लोगों में इसको लेकर भारी रोष है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed