{"_id":"5be097b2bdec2269a4150043","slug":"131541445554-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ। छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर है। बाहरी राज्यों के श्रमिकों की ओर से खास तौर पर मनाए जाने वाले इस पर्व में सीटीएम विशेष योगदान कर रहा है। सोमवार को सीटीएम के कार्यकारी प्रधान केसी शर्मा ने पूजा स्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने पूजा स्थान पर मंदिरों के निर्माण और स्थान की रिपेयर की जानकारी भी ली।
इस बारे में जानकारी केसी शर्मा ने बताया कि हर बार सीटीएम की ओर से छठ पूजा के लिए योगदान किया जाता है। कार्यक्रम के साथ साथ पूजा में हर प्रकार की सुविधा का ख्याल सीटीएम ही रखता है। उन्होंने बताया कि पूजा में लोगों की संख्या में इजाफा देखते हुए इस बार दो नए घाट भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही आठ नए मंदिर भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बिहार से भोजपुरी गायक मृत्यूंजय मिश्रा अपनी टीम के साथ छठी माता का गुणगान करेंगे। इसके साथ बिजली, पानी और खाने की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। लोगों द्वारा छठ पूजा के नाम पर चंदा एकत्रित करने पर उन्होंने कहा कि सीटीएम इस प्रकार से चंदा नहीं ले रहा है। लोग इस बात का ध्यान रखें और चंदा लेने वालों से सवाल भी करें। कार्यक्रम और पूजा का सारा व्यय सीटीएम ही करता है और इसके लिए चंदा एकत्रित नहीं किया जाता है।