{"_id":"5ab9cea94f1c1be93f8b50fe","slug":"131522126505-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की तरफ बढ़ रहे नौशेरा के लोगों ने लंबैड़ी में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की तरफ बढ़ रहे नौशेरा के लोगों ने लंबैड़ी में डाला डेरा
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। शनिवार को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को महारैली में शामिल हजारों लोगों ने नौशेरा से जम्मू के लिए कूच किया। रैली जब लंबैड़ी पहुुंची तो वहां डीसी ने आंदोलनकारियों को समझाया कि अभी मुख्यमंत्री कश्मीर में हैं। इसलिए सोमवार तक का समय दीजिए, आपकी मांग को दो दिनों में पूरा करवाया जाएगा। इसके बाद समिति के चेयरमैन सुभाष कूपर व अन्य नेताओं ने जम्मू की तरफ बढ़ने के बजाय सोमवार तक लंबैड़ी में ही डेरा डालने का निर्णय लिया।
नौशेरा को जिला नहीं बनाने पर शनिवार को संघर्ष समिति ने पटेल चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद निकाली गई महारैली राजल, बगनोटी, डंडेसर से होते हुए लंबैड़ी पहुंची। रैली के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रैली में बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर शामिल हुए। इस दौरान डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, एसएसपी राजोरी जुगल मनहास, एसडीएम नौशेरा अब्दुल सतार, एडिशनल एसपी व अन्य पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। महारैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।
रैली में शामिल लोगों के लिए लंबैड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में भोजन की व्यवस्था की गई थी। यहां डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने व्यापार मंडल नौशेरा के सदस्यों के साथ बैठक की और उनसे जम्मू की तरफ बढ़ने के बजाय मांगे पूरी करवाने के लिए सोमवार तक का समय मांगा। उन्होंने कहा कि रियासत की मुख्यमंत्री अभी कश्मीर में हैं। इसलिए दो दिन का समय दीजिए। डीसी ने कहा कि नौशेरा को एडीडीसी तो मिलेगा, सुंदरबनी, कालाकोट को भी उनका हक मिलेगा। आप हम पर विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों का एसडीएम रह चुका हूं, इसलिए आपकी मांगों को पूरा करवाने का पूरा प्रयास करूंगा। संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन सुभाष कपूर ने कहा कि हमें आप पर पूरा भरोसा है। सोमवार तक हम इंतजार करेंगे। इसके बाद लोगों ने लंबैड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में ही डेरा डाल दिया। इस दौरान लोगों ने डीसी राजोरी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सुभाष कपूर ने कहा कि हमारी बाजार बंद की काल जारी रहेगी।