फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   13 government schools of the district scored below 50% in class 10 results

Kathua News: 10वीं बोर्ड के परिणामों में जिले के 13 सरकारी स्कूल 50 फीसदी से भी नीचे

Wed, 07 May 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 07 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
13 government schools of the district scored below 50% in class 10 results
हाई स्कूल धराल्ता का 25 और चांदल का मात्र 30 फीसदी परिणाम
विज्ञापन


कठुआ। जिले में इस बार घोषित हुए जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणामों में जिले के सरकारी स्कूलों का परिणाम पिछले सत्र के मुकाबले एक फीसदी के लगभग गिरा है। खास बात यह है कि बेटियों ने जहां अपनी उत्कृष्टता को और बढ़ाया वहीं जिले में परीक्षा में बैठने वाले बेटों का परिणाम 3 फीसदी गिर गया है।

उधर, 156 कुल हाई स्कूलों में से 13 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां परिणाम 50 फीसदी या इससे भी कम रहा है। दसवीं के परिणामों में भड्डू शिक्षा जोन का हाई स्कूल धराल्ता और बनी शिक्षा जोन का हाई स्कूल चांदल फिसड्डी साबित हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल धराल्ता का परिणाम मात्र 25 प्रतिशत रहा है। यहां सात लड़के और नौ लड़कियां परीक्षा में बैठीं जिनमें से तीन लड़के और एक लड़की ही पास हो पाए हैं। कुछ ऐसा ही परिणाम हाई स्कूल चांदल का भी है। यहां का परिणाम 30 फीसदी रहा। यहां 15 लड़के और 15 लड़कियां परीक्षा में बैठे लेकिन मात्र तीन लड़के और छह लड़कियां ही पास हो सके। इन स्कूलों के परिणाम के अतिरिक्त जिले में कई सरकारी स्कूल ऐसे भी रहे जिनका परीक्षा परिणाम पिछले सत्र के मुकाबले काफी बेहतर हुआ। कई बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। परीक्षा परिणामों को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से भी रिपोर्ट तलब की गई है। संवाद
विज्ञापन

...................
कहां कितना परिणाम

हाई स्कूल धराल्ता 25 प्रतिशत
हाई स्कूल चांदल 30 प्रतिशत
हाई स्कूल सियालग 47.37 प्रतिशत
हाई स्कूल अपर रजवाल्ता 50 प्रतिशत
हाई स्कूल मकवाल 40 प्रतिशत
हाई स्कूल लोअर रजवाल्ता 38.89 प्रतिशत
हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन 48.48 प्रतिशत
हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर 41.67 प्रतिशत
हाई स्कूल सवार 40 प्रतिशत
हाई स्कूल मानू 46.67 प्रतिशत
हायर सेकेंडरी स्कूल कोटपुन्नू 50 प्रतिशत
सरकारी हाई स्कूल बन्न 50 प्रतिशत
हाई स्कूल चंडियार 50 प्रतिशत
हाई स्कूल सियारा 50 प्रतिशत

................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed