{"_id":"5b9eb057867a557ead23e32c","slug":"121537126487-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नवरात्र पर कठुआ से रवाना होगी पवित्र छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नवरात्र पर कठुआ से रवाना होगी पवित्र छड़ी यात्रा
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ। शिव सेना जम्मू कश्मीर व डोगरा फ्रंट की ओर वार्षिक माता वैष्णो देवी छड़ी यात्रा का आयोजन पहले नवरात्र को किया जाएगा। रविवार को आयोजित बैठक के उपरांत शिव सेना जम्मू कश्मीर व डोगरा फ्रंट के सदस्यों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्षिक परंपरा को निभाते हुए कठुआ समेत आसपास के कई गांव से बड़ी तादाद में भक्त प्रथम नवरात्र पर मां वैष्णो के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। नरेंद्र तांगड़ी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के वर्तमान हालात में सुधार हों और धार्मिक भाईचारा बना रहे, इसे लेकर मां से प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने भक्तों से बढ़ चढ़ कर यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया है। तांगडी ने कहा कि भगवान के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने वालों को सद्बुद्धि मिले, इसकी भी प्रार्थना जाएगी। उन्होंने अवैध हॉस्टल मामले की निंदा करते हुए ऐसे ढोंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। ब्यूरो