फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   12 km road from Dol Khad to Gunni is ready, people will get better transport facility

Kathua News: डोल खड्ड से गुन्नी तक 12 किलोमीटर सड़क बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा

Tue, 22 Apr 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 22 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
12 km road from Dol Khad to Gunni is ready, people will get better transport facility
हटली रसूह सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाते विधायक राजीव जसरोटिया। संवाद - फोटो : kathua
विधायक जसरोटिया ने तारकोल बिछाने का काम करवाया शुरू
विज्ञापन

विधायक ने स्थानीय लोगों की शिकायतों को सुना
कठुआ। डोल खड्ड से लेकर गुन्नी तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो गई है। 25 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई इस सड़क से दर्जनों पंचायतों की 10 हजार की आबादी को बेहतर यातायात सुविधा मिल पाएगी। सोमवार को सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया की ओर से शुरू करवाया गया।
इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया गया है। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। जसरोटिया ने कहा कि इस परियोजना का पूरे होने से न केवल स्थानीय लोगों की शहर से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि इससे इलाके का बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल इलाके का आर्थिक विकास को बढ़ावा होगा, बल्कि इससे ग्रामीणों की बाजारों और अस्पतालों तक पहुंच में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि सड़क का चौड़ीकरण किया जाए, जिसे आज पूरा कर दिया है। वहीं, विधायक ने इस मौके पर स्थानीय लोगों की शिकायतों को भी सुना। जिसमें स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ती पेयजल संकट के समाधान करने की गुहार लगाई। विधायक ने कहा कि वह जसरोटा निर्वाचन क्षेत्र की हर शिकायत को दूर करने का संकल्प लेते है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि (सीडीएफ) और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित निधियों का एक-एक पैसा क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए उपयोग किया जाए। कहा कि भविष्य में भी सीडीएफ और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित निधियों का एक-एक पैसा लोगों की जरूरत के लिए इस्तेमाल होगा। उन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो अधिकतम लोगों को लाभान्वित करती है। इस मौके पर इलाके की दर्जनों पंचायतों के पूर्व सरपंच भूपिंदर शर्मा, ध्यान सिंह, दिलावर सिंह, रोमेश सिंह, बलबीर सिंह, लेख सिंह, करनैल सिंह और ओंकार सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed