{"_id":"5abffa204f1c1bcb618b4b47","slug":"11522530848-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने पीएमओ मंत्री के काफिले को दिखाए काले झंड़े,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने पीएमओ मंत्री के काफिले को दिखाए काले झंड़े,
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
कठुआ में आयोजित समारोह में भाग लेने पहुंचे पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के काफिले को आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शनिवार को काले झंडे दिखाकर रोष जताया। वेतन बढ़ाने की मांग करते हुए, जम्मू से लखनपुर की ओर जा रहे पीएमओ मंत्री के काफिले के दोनों ओर आंगनबाड़ी वर्कर खड़ी हो गईं और नारेबाजी करते हुए काले झंडे भी दिखाए। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कठुआ जिला अस्पताल के पास उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान पीएमओ मंत्री का काफिला नहीं रुका और आगे बढ़ गया।
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि पिछले लगभग बीस दिनों से अपनी मांगाें को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधि उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं हैं। विधायक से मिलने की कोशिश की गई जो नहीं हो पाई। पीएमओ मंत्री भी उन्हें नजरअंदाज किए बिना आगे बढ़ गए। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि मंत्री को चाहिए था कि सड़कों पर खड़ी जिले की बहू-बेटियां आखिर क्यों नारे लगा रही हैं, कम से कम उनकी दिक्कत पूछते। बीस दिन से लगातार धरना जारी है। नाममात्र वेतन से गुजारा चलाना मुश्किल हो चला है ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द वेतन बढ़ाना चाहिए।
उधर, कठुआ में कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए पीएमओ मंत्री ने कहा कि कुछ महिलाएं नारे लगा रही थीं, पता नहीं किसी ने सुना या नहीं। उन्होंने कहा कि कठुआ विधायक राजीव जसरोटिया से मामले पर जानकारी ली गई है। उन्होंने सरकार से भी बात की है और विधानसभा में भी उठाया है। संबंधित मंत्री से भी इस संबंध में बात की जाएगी। विधायक ने भी सोमवार को मंत्री से आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों के समर्थन मिलने का आश्वासन दिया।