फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दीपावली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग मुस्तैद

दीपावली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग मुस्तैद

Tue, 06 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग मुस्तैद
कठुआ। दीपावली के मद्देनजर आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने कठुआ और हीरानगर में तीन फायर टेंडर आपात स्थिति के लिए तैयार रखे हैं। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को छुट्टी पर न जाने और अलर्ट रहने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अगले दो दिन तक विभाग का कोई कर्मचारी छुट्टी नहीं कर पाएगा और फायर टेंडर के साथ उन्हें तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि एक फायर टेंडर रामलीला मैदान में तैनात रहेगा, एक फायर टेंडर महानपुर में तैनात किया गया है जो पहाड़ी इलाकों में किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए रवाना होने के लिए और एक हीरागनर में तैनात है। छोटे वाहनों को शहर के विभिन्न वार्डों के लिए तैनात किया गया है। यह सब तैयारियां हालांकि त्यौहार पर सुरक्षा को लेकर की गई हैं। इसके बावजूद जिले का एक बड़ा हिस्सा इन प्रयासों से भी अछूता है और लापरवाही से होने वाली दीपावली की दुघर्टनाओं में विभाग की आपात सुविधाओं से राहत भी नहीं ले सकता। जिले के पहाड़ी इलाकों के लिए प्रपोजल बनाकर भेज दिए जाने के बाद भी अब तक सरकार नींद से नहीं जागी है और इन इलाकों की सुरक्षा राम भरोसे ही है।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाके राम भरोसे
अग्निशमन विभाग के पास मौजूदा समय में जिले के लिए तीन फायर टेंडर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 30 कर्मचारी भी किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। जिले के पहाड़ी इलाकों में इसके लिए कोई भी प्रबंध नहीं है। दीपावली और त्योहारों के साथ ही साल भर जिले के पहाड़ी इलाके अग्निकांड की वारदात से गुजरते हैं इनमें कुछ में तो जान पर भी बन आती है। इसके बावजूद सरकार द्वारा इन इलाकों की अनदेखी करते हुए इन्हें भगवान भरोसे ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed