फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   गणेश उत्सव की तैयारियां मुक्कमल, आज होगी मूर्ति स्थापना

गणेश उत्सव की तैयारियां मुक्कमल, आज होगी मूर्ति स्थापना

Thu, 13 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गणेश उत्सव की तैयारियां मुक्कमल, आज होगी मूर्ति स्थापना
कठुआ। प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा के लिए शहर में गणेश उत्सव की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। वीरवार सुबह साढ़े दस बजे पुरानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में बनाए गए पंडाल में जहां मूर्ति स्थापना की जाएगी। हवन और पूजन भी होगा। ये बातें गणेश उत्सव आयोजन कमेटी के सुरिंद्र बजाज ने दी। उन्होंने कहा कि हवन पूजन के बाद उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। बजाज ने बताया कि पिछले साल भी गणेश उत्सव के दौरान रात को रासलीला का मंचन किया जाता था। इस साल भी रासलीला का मंचन करने के लिए दिल्ली से विक्रम नटराज और उनका दल आ रहा है। इसके साथ ही हरियाणा और जम्मू से भी दो अलग कमेटियां रासलीला का मंचन करेंगी। उन्होंने बताया की रोज सुबह हवन हुआ करेगी और शाम केे साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक भजन संध्या और उसके बाद दो घंटे के लिए रासलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पूजन में शामिल हों और भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर गणेश उत्सव कमेटी के उपप्रधान संदीप सिंह, सचिव दिवाकर शर्मा, प्रशोतम, कुलदीप, सुभाष आदि भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed