{"_id":"cf19c23a2c8560fd2c665e34de5321f2","slug":"jk-sarpanches-protest-against-state-govt-at-rahul-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की सभा में जम्मू सरकार के खिलाफ सरपंचों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की सभा में जम्मू सरकार के खिलाफ सरपंचों का हंगामा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्ममीर के सरपंचों ने बुधवार को जम्मू में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया। जैसे ही राहुल गांधी का संबोधन खत्म हुआ, सम्मेलन में हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
एक सरपंच ने तल्ख लहजे में कहा कि पंचों और सरपंचों की बात को राहुल तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। कुछ सरपंचों ने राहुल पर सवाल भी दागे साथ ही उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की। उसके बाद किसी ने कहा कि हम सभी सरपंच कांग्रेस के साथ हैं और अपना पूरा जीवन आपको देने के लिए तैयार हैं। लेकिन हमारी एक शिकायत भी है। उसने कहा कि केंद्र सरकार से हमें सबकुछ मिल रहा है लेकिन राज्य सरकार हमें कुछ भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
एक सरपंच परीक्षित सिंह ने कहा कि हमें राज्य सरकार प्रोत्साहन देने के नाम पर ठग रही है। हम चाहते हैं कि राहुल हमें प्रोत्साहित करें।
इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको आपका पूरा अधिकार देंगे। हम आपके पास आते रहेंगे और राज्य सरकार पर भी दबाव बनाएंगे। हम आपके साथ हैं। यह आप लोगों को शत-प्रतिशत मिलेगा।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि यूपी के भट्टा पारसौल की घटना के डेढ़ साल के भीतर ही हमने जमीन अधिग्रहण बिल को पास करा दिया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यूपीए के रोजगार संबंधी परियोजनाओं के बारे में भी बात की। राहुल ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार ने युवाओं और महिलाओं के लिए कई काम किए हैं, जिसे आने वाले समय में और आगे बढ़ाया जाएगा।