{"_id":"67c34074e0b861a6d1005ef2","slug":"jammu-srinagar-highway-opened-after-two-days-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: दो दिन बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू; कुछ इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: दो दिन बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू; कुछ इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Sat, 01 Mar 2025 10:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:45 PM IST
सार
शनिवार सुबह मौसम खुला और दोपहर बाद धूप खिली। दोपहर एक बजे के बाद श्रीनगर-जम्मू हाईवे से यात्री व छोटे वाहनों को चलने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। दो दिन बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यात्री वाहनों के लिए खोल दिया गया। भारी वाहनों को आकलन के बाद अनुमति मिलेगी। मौसम विभाग श्रीनगर के अधिकारी ने बताया कि दो और तीन मार्च को भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात भी घाटी में जोजिला पास, राजधान पास, अफरवट और कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फ पड़ी। मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शनिवार सुबह मौसम खुला और दोपहर बाद धूप खिली। दोपहर एक बजे के बाद श्रीनगर-जम्मू हाईवे से यात्री व छोटे वाहनों को चलने की इजाजत दी गई। हजारों वाहन सड़क पर फंसे थे। वहीं, एसएसजी रोड, भद्रवाह-चंबा रोड, मुगल रोड, सिंथन रोड, बांदीपोरा-गुरेज, कोकरनाग-किश्तवाड़, श्रीनगर-कारगिल मार्ग अभी बंद हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर रात में सफर करने से बचने की सलाह
यातायात पुलिस ने चालकों को अभी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रात में सफर करने से बचने की सलाह दी है। अभी इस मार्ग पर भूस्खलन का खतरा है। खासकर रामबन और बनिहाल के बीच विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन