फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu: Night temperatures drop in Gulmarg and Pahalgam, clear weather improves day temperature

जम्मू: गुलमर्ग और पहलगाम में रात का पारा गिरा, साफ मौसम से दिन के तापमान में सुधार

Tue, 11 Jan 2022 09:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 11 Jan 2022 09:28 PM IST
सार

पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर माइनस 10.4 और गुलमर्ग में माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन धूप से हटते ही ठिठुरन का अहसास कायम है।

विज्ञापन
Jammu: Night temperatures drop in Gulmarg and Pahalgam, clear weather improves day temperature
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

बर्फबारी और बारिश के बाद दो दिन से साफ मौसम के कारण जम्मू कश्मीर के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री से भी नीचे चला गया है। लेह और कारगिल में भी यही हालत है। यहां हड्डियां जमा देने वाली ठंड के बीच दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में साफ मौसम के कारण बर्फ पिघलने से सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा है। खासतौर पर कश्मीर के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में शीत लहर जारी है, लेकिन दिन के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है। राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दिन का तापमान 9.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पहलगाम में पारा गिरकर हुआ माइनस 10.4 डिग्री

पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर माइनस 10.4 और गुलमर्ग में माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन धूप से हटते ही ठिठुरन का अहसास कायम है। रात्रि में सर्दी परेशान कर रही है। यहां दिन का तापमान 19.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2, बटोत में 0.1, कटड़ा में 5.3 और भद्रवाह में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.9 और दिन का माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 और दिन का पारा माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed