फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kidnep

क्या दो बार हुआ इस लड़की का किडनैप?

Fri, 31 Jan 2014 11:49 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 31 Jan 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
jammu kidnep

बेसुध लड़की को लोगों ने युवकों के चंगुल से मुक्त तो करा लिया लेकिन इससे पहले कि कोई राज खुलता दो युवक भरी भीड़ में उसे उठाकर फुर्र हो गए। पलौड़ा स्थित जेके कालोनी इस जीवंत ड्रामे की गवाह बनी।

विज्ञापन


लड़की कार से बेसुध हालत में उतारी गई थी और युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। सड़क पर हुआ पूरे घटनाक्रम का हर सीन एक्शन फिल्मों के शाट की तरह घटित हुआ, जिसे देखकर लोगबाग दंग रह गए। घटना की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।
विज्ञापन


दरअसल जेके कालोनी, पलौड़ा में तीन युवक एक युवती को अपने साथ कार में बैठाकर लाए थे। यहां उन्होंने एक दुकान के सामने कार खड़ी की और कार से उतरकर एक युवक दुकान से सामान लेने लगा। इसी दौरान दुकानदार की नजर कार पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने देखा कि कार में दो लड़के एक लड़की को बीच में बैठाए हुए हैं। लड़की बेसुध नजर आ रही थी। इस क्रम में लड़की का सिर दो बार नीचे की ओर लुढ़का। लड़की बेसुध हालत में संभालने की कोशिश करती दिखी। इसपर दुकानदार को शक हो गया। उसने इशारे से आसपास के लोगों को बुला लिया।

हालात को भांपकर कार के अंदर बैठे दोनों युवक और सामान ले रहा युवक लड़की को कार में ही छोड़कर भाग निकले। इलाके में शोर मच गया। लोगों ने लड़की को कार से बाहर निकाला और उसके घर का पता पूछा, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी।

इससे पहले कि लड़की को उसके घर भेजने या पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू होती दो युवक फिल्मी अंदाज में बाइक पर सवार होकर वापस आए और भीड़ के बीच तीर की तरह घुस गए।

एक्शन ड्रामे की तरह एक लड़के ने बाइक से उतर कर युवती को उठाकर बाइक पर बैठाया और फुर्र हो गए। लोग देखते रह गए। कार देर तक घटनास्थल पर खड़ी रही। बाद में युवकों में से एक कार भी ले गया।


स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा रही कि युवती को कोई नशीली दवा दी गई थी या उसने खुद मर्जी से कोई नशीली वस्तु का सेवन किया था। फिलहाल जानीपुर पुलिस इस मामले में कोई पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed