फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu-kashmir: Tunnels expanded along roads, intensified efforts to improve infrastructure

Year ender 2021: सड़कों के साथ टनलों का हुआ विस्तार, बुनियादे ढांचे के सुधार के प्रयास तेज

Fri, 31 Dec 2021 12:43 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 31 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

इसी तरह जम्मू-अखनूर की फोरलेन परियोजना में भी कई हिस्सों में इस साल काम पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 2650 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
jammu-kashmir: Tunnels expanded along roads, intensified efforts to improve infrastructure
बनिहाल-काजीगुंड टनल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। इसमें सड़कों, पुलों और टनलों का विस्तार किया गया है। सड़क संपर्क सुविधा को बढ़ाया गया है। इस साल 8.5 किलोमीटर की लंबी बनिहाल-काजीगुंड टनल को लोगों को समर्पित किया गया है। जम्मू रिंग रोड पर 70 फीसदी कार्य को पूरा कर लिया गया है। जिसमें अगले साल कई चालू कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


जम्मू रिंग रोड पर 58 किलोमीटर लंबे ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इसके पूरा होने से रिंग रोड से संबंधित क्षेत्रों में सफर सुगम और सरल हो जाएगा। इसी तरह जम्मू-अखनूर की फोरलेन परियोजना में भी कई हिस्सों में इस साल काम पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 2650 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इसमें 8000 सड़कों के लक्ष्य के मुकाबले 5629 सड़कों को ब्लैक टॉप किया गया है, जबकि 2011 सड़कों को पक्का किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई 1 और 2 के तहत 322 सड़कों के लक्ष्य के मुकाबले 226 सड़कों को मार्च 2021 तक पूरा किया गया जबकि 241 ऐसे पुलों के लक्ष्य के मुकाबले 103 लंबी अवधि की पुल परियोजनाओं को पूरा किया गया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सामरिक महत्व के सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाते हुए हाल ही में प्रदेश में नौ पुलों का लोकार्पण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed