फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir: SIA raids Jammu-Poonch in terror funding, mobile and electronic equipment seized

जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग में एसआईए का जम्मू-पुंछ में छापा, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किए जब्त

Tue, 16 May 2023 02:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 May 2023 02:33 AM IST
सार

आरोपियों के बैंक खातों की भी जानकारी ली है। बन तालाब इलाके में रज्जाक अहमद के घर पर भी कार्रवाई कर दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुंछ के मेंढर में पूर्व आतंकी व सेवानिवृत्त शिक्षक हाकम दीन के घर को खंगालने के बाद आधे घंटे तक पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: SIA raids Jammu-Poonch in terror funding, mobile and electronic equipment seized
जम्मू में एसआईए की कार्रवाई - फोटो : PTI

विस्तार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने टेरर फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों को लेकर जम्मू में तीन व पुंछ के मेंढर में सोमवार को छापा मारा। जम्मू के बाहु थाना क्षेत्र स्थित रैका के सरपंच हफीज उल्लाह और त्रिकुटा नगर थाना क्षेत्र के विधाता नगर में प्रापर्टी डीलर अनवर हुसैन के घर पर दबिश दी।

विज्ञापन


टीम ने दोनों से पूछताछ के बाद उनके मोबाइल फोन समेत कुछ अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए। आरोपियों के बैंक खातों की भी जानकारी ली है। बन तालाब इलाके में रज्जाक अहमद के घर पर भी कार्रवाई कर दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुंछ के मेंढर में पूर्व आतंकी व सेवानिवृत्त शिक्षक हाकम दीन के घर को खंगालने के बाद आधे घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सरपंच हफीज उल्लाह के मोबाइल नंबर से कुछ ऐसे नंबरों पर बात हुई है, जो टेरर फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के हैं। प्रापर्टी डीलर के नंबर से भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एसआईए की टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह लोग उक्त लोगों के संपर्क में कैसे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने आरोपियों के मोबाइल फोन और कुछ अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को जब्त किया है। कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। उधर, पुंछ जिले के मेंढर के गुरसाई पुलिस थाने के अंतर्गत गांव अढ़ी सढूती में दबिश दी है। सुबह जम्मू से इंस्पेक्टर रेंक के एक अधिकारी की अगुवाई में एसआईए की टीम मेंढर उपजिला मुख्यालय पहुंची।

वहां से एसओजी मेंढर व नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन को बतौर मजिस्ट्रेट साथ लेकर दूरदराज के गांव अढ़ी सढूती निवासी पूर्व शिक्षक एवं पूर्व आतंकी हाकम दीन के घर में दबिश दी। एक घंटे तक घर को खंगाला गया और करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई।

इस दौरान एसआईए को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद टीम लौट गई। 80 वर्षीय हाकम दीन 1989 में आतंकियों के संपर्क में आया था। प्रशिक्षण प्राप्त कर दो वर्षों तक आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा और 1991 में आत्म समर्पण कर दिया था।


इसके बाद बतौर शिक्षक सेवाएं देने के बाद 2007 में सेवानिवृत्त हुआ था।गौरतलब रहे कि पुंछ जिले के भाटादूड़ियां और राजोरी के कंडी केसरी हिल में आतंकी हमले के बाद से एनआईए, एसआईए सहित जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। आए दिन आतंकी गतिविधियों में शामिल और मददगारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed