{"_id":"62d436952e15041611767075","slug":"jammu-kashmir-run-for-fun-to-celebrate-kargil-victory-in-machhil","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर आयोजन: माच्छिल में कारगिल विजय का जश्न मनाने के लिए रन फॉर फन, युवाओं ने सेना की पहल का सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर आयोजन: माच्छिल में कारगिल विजय का जश्न मनाने के लिए रन फॉर फन, युवाओं ने सेना की पहल का सराहा
Sun, 17 Jul 2022 09:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:49 PM IST
सार
सेना ने इस माह को कारगिल विजय समारोह के लिए निर्धारित किया है। इसी के तहत नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में कई प्रकार के आयोजन करवाए जा रहे हैं। इसमें ग्रामीण काफी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिभागियों के साथ सैन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सुदूर बाहरी इलाके में एक छोटा से गांव टी सुंतवारी में सेना ने रविवार को कारगिल विजय समारोह मनाने के लिए रन फॉर फन का आयोजन किया। इवेंट में चुनवारी ओयेन, धोबन और हाजीमोला के गांवों की 30 लड़कियों सहित विभिन्न आयु वर्ग के 160 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
सेना ने इस महीने को कारगिल विजय समारोह के लिए निर्धारित किया है और नियंत्रण रेखा के करीब के गांवों में किए जा रहे इस प्रकार के आयोजनों में ग्रामीण काफी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
सेना ने प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये। इस दौरान युवाओं को सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए अग्निपथ योजना पर जागरूकता संबंधी व्याख्यान भी दिया गया।
विज्ञापन