फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir Mata vaishno devi Stampede reason, Nityanand rai clarify on incident

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन में क्यों मची भगदड़? केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताई वजह

Sat, 01 Jan 2022 08:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Jan 2022 08:09 AM IST
सार

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Mata vaishno devi Stampede reason, Nityanand rai clarify on incident
केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस घटना की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि ढलान पर खड़े दो श्रद्धालुओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिससे उन्होंने एक-दूसरे को धक्का दे दिया और इसी के बाद भगदड़ मच गई। मृतकों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के एक-एक श्रद्धालु शामिल हैं। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि जब एक श्रद्धालू ने दूसरे श्रद्धालू को धक्का दिया तो वे वहां खड़ी भीड़ पर गिर गए जिससे ढलान पर उपस्थित लोग असंतुलित हो गए और फिर भगदड़ मच गई। राय ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नारायण अस्पताल कटरा में 13 घायल लोग भर्ती किए गए हैं। वहीं, अपने परिजन को खोने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में कुछ लोग दर्शन करके वहीं रुक गए, जिससे वहां भारी भीड़ हो गई और लोगों को निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। थोड़ी सी जगह में बड़ी संख्या लोग आ और जा रहे थे। इसी बीच धक्का मुक्की के कारण भगदड़ मच गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं माता वैष्णो देवी तीर्थ में त्रासदी से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत कटरा जा रहा हूं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने घटना पर दुख जताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने किया मुआवजे का एलान
जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed