Jammu Kashmir Exit Poll 2024: सात एजेंसियों के अलग-अलग एग्जिट पोल्स, भाजपा जस की तस, कांग्रेस-नेकां को बढ़त
Jammu Kashmir Lok Sabha Exit Poll 2024: शनिवार को घोषित विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार जम्मू-कश्मीर लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जस की तस है।
विस्तार
Jammu Kashmir Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगा रहे हैं। एजेंसियों की मानें तो तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की पांच लोकसभा सीटें हैं।
शाम को मतदान खत्म होने के बाद एक-एक कर सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल सामने आने आ गए। जम्मू कश्मीर की पांच सीटों की बात करें तो टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल ने बताया है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा- 2, कांग्रेस-नेकां- 2-3 और पीडीपी- 1 सीट पर जीत सकती है। यहां हम आपको 7 एजेंसियों के एग्जिट पोल के बारे में बता रहे हैं।
जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल का परिणाम
एबीपी सी वोटर
भाजपा- 1--2
कांग्रेस प्लस- 0-2
पीडीपी- 0
अन्य- 0
इंडिया न्यूज डी डायनमिक्स
भाजपा- 2
कांग्रेस प्लस- 3
पीडीपी- 0
अन्य- 0
इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया
भाजपा- 2-2
कांग्रेस प्लस- 3-3
पीडीपी- 0
अन्य- 0
इंडिया टीवी सीएनएक्स
भाजपा- 2-3
कांग्रेस प्लस- 3-3
पीडीपी- 0
अन्य- 0
न्यूज नेशन
भाजपा- 2
कांग्रेस प्लस- 0
पीडीपी- 0
अन्य- 3.
टाइम्स नाउ ईटीजी
भाजपा- 2
कांग्रेस प्लस- 2-3
पीडीपी- 1
अन्य- 0
टीवी 9 पोलस्ट्रैट
भाजपा- 2
कांग्रेस प्लस- 1
पीडीपी- 1
अन्य- 1
साल 2019 के नतीजे
भाजपा - 02
नेकां - 03
इस बार के एग्जिट पोल में न तो एनडीए अपने 400 सीटों के दावे पर खरा उतरता नजर आ रहा है और न ही भाजपा का 370 सीटों का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। लोकसभा की कुल 543 सीटों में से एनडीए को 358 सीटें मिलने का अनुमान है, जो स्पष्ट बहुमत के लिए आवश्यक 272 सीटों से अधिक है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन को 148 सीटें मिल सकती हैं। अकेले भाजपा को 325 और कांग्रेस को 52 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।