फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Government's cement company will be auctioned, it was running in losses since many years

जम्मू-कश्मीर: सरकार की सीमेंट कंपनी की होगी नीलामी, कई वर्षों से लगातार चल रही थी घाटे में

Thu, 28 Oct 2021 11:21 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 28 Oct 2021 11:21 AM IST
सार

श्रीनगर के ख्रीव में कंपनी की 240 कनाल भूमि पर बनेगा औद्योगिक क्षेत्र। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2012-2013 से कंपनी को लगातार घाटा हो रहा था।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Government's cement company will be auctioned, it was running in losses since many years
नीलामी

विस्तार

पिछले एक दशक से लगातार घाटे में चल रही जम्मू-कश्मीर सीमेंट्स लिमिटेड कंपनी की ई-नीलामी होगी। प्रशासनिक परिषद ने बुधवार को नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से जम्मू कश्मीर सीमेंट्स लिमिटेड (जेकेसीएल) के पूर्ण बिक्री के संबंध में प्रस्ताव दिया गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप: छात्रा को मिल रही धमकी, कश्मीर में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने का किया था विरोध
विज्ञापन


नीलामी से कंपनी की देनदारियों का भार दूर होगा, जबकि  श्रीनगर के ख्रीव इलाके में कंपनी की 240 कनाल भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा सकेगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2012-2013 से कंपनी को लगातार घाटा हो रहा था। इससे ठेकेदारों और विभिन्न विभागों के बिल, कर्मचारियों का सीपी फंड और जीएसटी देनदारी का भुगतान नहीं हो पा रहा था। कंपनी की 240 कनाल जमीन पर सिडको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed